
हनुमान बेनीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर RLP में शामिल हुए दिग्गज चेहरे
हनुमानगढ़ |राजस्थान की राजनीति में आज एक अहम सियासी घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी के पीलीबंगा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं हनुमानगढ़ के पूर्व जिला सचिव श्री वरिंदर जी मेघवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह सदस्यता उन्हें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीकानेर संभाग प्रभारी श्री सीताराम जी नायक के सान्निध्य में दिलाई गई। श्री वरिंदर जी मेघवाल ने हनुमान जी बेनीवाल की जनहितैषी, किसान-मजदूर और आमजन के हक की लड़ाई वाली विचारधारा से प्रभावित होकर RLP का दामन थामा।

इसी अवसर पर मनरेगा मेट संघ हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी श्री पोखर जी मेव ने भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं के RLP में शामिल होने से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्री वरिंदर जी मेघवाल के पार्टी में शामिल होने से पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की स्थिति और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे और RLP को सीधा जनसमर्थन मिलने का रास्ता खुलेगा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की ओर से श्री वरिंदर जी मेघवाल एवं श्री पोखर जी मेव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि दोनों अनुभवी नेताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।
