श्री अरोडवंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट ने स्वामी ब्रह्मदेव को पद्मश्री पुरस्कार के लिए किया सम्मानित

जगदंबा मूक बधिर एवं अंध विद्यालय के संस्थापक को समाज सेवा के लिए मिली बधाइयां

श्रीगंगानगर। श्री अरोडवंश सनातन धर्म मंदिर (ट्रस्ट) ने जगदंबा मूक बधिर एवं अंध विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव को केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वामी जी का विशेष सम्मान किया।ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इस मौके पर कहा कि स्वामी ब्रह्मदेव ने मूक बधिर बच्चों एवं नेत्रहीन बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उनको पदम श्री अवार्ड दिए जाने की घोषणा पूरे श्रीगंगानगर जिले के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इसे पूरा जिला गोरवान्वित हुआ है।हर व्यक्ति महसूस कर रहा है कि जैसे यह पुरस्कार उसे मिला हो। उनका यह सामाजिक योगदान उच्च कोटि का है।

ट्रस्ट के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी स्वामी ब्रह्मदेव की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सचिव नीरज चावला, उपाध्यक्ष हरीश मेहंदीरता, कोषाध्यक्ष सन्नी नागपाल और मुख्य संरक्षक ज्ञान नागपाल ने पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा पर अति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वामी जी और उनके उत्तराधिकारी स्वामी नित्यानंद को फूलमालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वामी ब्रह्मदेव का जीवन समाज सेवा का एक आदर्श उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मदेव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भावुक होकर कहा-यह पद्मश्री पुरस्कार वास्तव में मुझे नहीं, बल्कि पूरे श्रीगंगानगर क्षेत्र के लोगों को मिला है। वर्षों पहले पंजाब से यहां आकर मैंने जो थोड़े-बहुत प्रयास शुरू किए थे, उनमें यहां के लोगों का अपार प्यार, स्नेह, मार्गदर्शन और खुले मन से सहयोग मिला। सही मायने में इस पुरस्कार के हकदार यहां के लोग ही हैं। मैं तो केवल एक निमित्त मात्र हूं।

उन्होंने सभी से अपील की कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग जारी रखें, ताकि मूक-बधिर और नेत्रहीन बच्चों के लिए और अधिक कार्य किए जा सकें। स्वामी जी ने उपस्थित सभी को आशीर्वाद प्रदान किया और समाज सेवा के महत्व पर जोर दिया।समारोह में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा अरोड़ा समाज के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पूर्णचंद कालड़ा,सीए विजय अरोडा,नरेश सेतिया, चंद्रामीढ़ा सतीश नागपाल एडवोकेट जगदीश खुराना, सत्येंद्र वधवा सोम छाबड़ा,अमित छाबड़ा, प्रथम गंभीर, ताराचंद जग्गा, विपिन बवेजा, भूपेंद्र बजाज, शैंकी जग्गा, एडवोकेट सुभाष धमीजा, राजू कंबलवाला, श्याम पुन्यानी, अमित नागपाल, नीरज कटारिया,मुकेश मिड्डा,काला वधवा, मोक्ष वधवा, दिवाकर मगलानी, विजय सेतिया, भूपेंद्र मिड्डा, हरीश अरोड़ा, काकू, प्रवीण बलाना, रवि चुघ, हरिओम लूथरा, कार्तिक छाबड़ा, मनोज गंभीर, डॉ. अश्विनी नागपाल आदि शामिल थे। सभी ने स्वामी ब्रह्मदेव का अभिनंदन किया और ट्रस्ट की ओर से उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!