
सेवा, संवेदना और संकल्प,श्रीगंगानगर में रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी
श्रीगंगानगर।मानवता की सेवा, संवेदना और सामाजिक संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन की ओर से 1 फरवरी 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रेलवे स्टेशन, श्रीगंगानगर परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन जिंदगियों को जीवनदान देने में सहायक होता है, इसलिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इस महाअभियान से जुड़ना चाहिए।रक्तदान शिविर की विशेषता यह रहेगी कि यहां रक्तदान के साथ-साथ बीपी, शुगर, वजन, ब्लड ग्रुप और खून से जुड़ी अन्य आवश्यक जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की जाएंगी, जिससे आम लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने का अवसर भी मिलेगा।इस पुनीत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंश्री निहालचंद, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार शिरकत करेंगे।कार्यक्रम का संयोजन फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष रेणु अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है।आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि यह योगदान जीवनभर की स्मृति बन सके।यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवन रेखा बनेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी नई दिशा देगा।
