रायसिंहनगर में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन,सैकड़ों महिला-पुरुष जुड़े ‘सदस्य जोड़ो अभियान’ से

रायसिंहनगर।भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा चलाए जा रहे सदस्य जोड़ो अभियान के तहत आज रायसिंहनगर की गुरमीत कॉलोनी, विजयनगर रोड पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग से महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की विचारधारा से जुड़ते हुए सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी की ब्लॉक अध्यक्ष किरणपाल कौर, भीम आर्मी की कमलजीत कौर, सचिव संतोष सहित अनेक महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में विशेष रूप से करण नायक (उपाध्यक्ष), राजकुमार निब्वाण (सभाग सचिव), सुनील आज़ाद (भीम आर्मी जिला अध्यक्ष), वैद प्रकाश बौद्ध, रवि मेघवाल, जितू मेघवाल, मनोज जाटव, सुभाष, हंसराज, मोनू खन्ना, नानक राम, दीपिका किन्नर (पदमपुर), महेंद्र मेघवाल, जगदीश (पार्षद), डॉ. मनीष (गजसिंहपुर), अशोक निहाल, जयपाल विश्नोई, मेजर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!