ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कैलाश मेघवाल का श्रीगंगानगर में भव्य स्वागत

154 पी ब्लॉक बना भाजपा शक्ति प्रदर्शन का गवाह

श्रीगंगानगर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के श्रीगंगानगर प्रवास के दौरान भाजपा नेत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुषमा बतरा के निवास 154 पी ब्लॉक पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कैलाश मेघवाल का शॉल ओढ़ाकर, फूलों की मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह साफ झलकता नजर आया। स्वागत समारोह के दौरान 154 पी ब्लॉक भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से खचाखच भरा रहा, जो किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था।कार्यक्रम में हाईटेक रामलीला के अध्यक्ष कृष्ण गुनेजा, अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजपाल पनेजा, नागपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी नागपाल, प्रेरणा नागपाल, मेढ़ स्वर्णकार सभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश सोनी, प्रॉपर्टी संगठन के शैंकी जुलाहा, पवन वधवा, डॉ. सुखपाल बराड़, कविता गजरा, शशि मोदी, पुष्पा जाट, सुदीक्षा सोनी, कमलेश कुक्कड़, विकेश कामरा, निधि कामरा, मोनू सहारण, मोनू चौहान, सूरज सोनी, नवीन मदान, पवन अरोड़ा, राजेश सोनी, बृजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कैलाश मेघवाल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहता है।समारोह के अंत में सुषमा बतरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर की धरती हमेशा से संगठन और नेतृत्व को मजबूती देती आई है और आगे भी भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!