जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा क्षेत्र
सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन
गाजे-बाजे संग निकली भव्य धर्म ध्वजा यात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी स्थित सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में 27 जनवरी मंगलवार से पांच दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे बाजे के साथ भव्य धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लिए नाचते गाते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे जैसे ही यात्रा मंदिर पहुंची वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार जयकारों के साथ मंदिर को गुंजायमान कर दिया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ध्वजा पूजन के उपरांत यात्रा जय श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना हुई यात्रा में श्रीबालाजी भजन मंडल के सदस्यों ने भजनों की मधुर प्रस्तुति।
दी जिससे वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। झांकी वाले बालाजी विशेष रथ पर विराजमान रहे, जिनके दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़ेअग्र सेवा समिति की ओर से दर्जनों सवामणियों का भोगकार्यक्रम के दौरान अग्र सेवा समिति की ओर से भव्य सेवा की गई समिति द्वारा पहले दिन एक दर्जन से अधिक फलों की सवामणियों का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गयासमिति के संचालक किशन खारीवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। मंदिर में पहले दिन लड्डू व बर्फी की सवामणियों का भी भोग लगाया गया जिसे भक्तों में वितरित किया गयापांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन चार से अधिक सवामणियों का भोग बाबा को अर्पित कर प्रसाद वितरण किया जाएगा अग्र सेवा समिति की ओर से आगे भी लगातार सेवा कार्य जारी रहेंगे हनुमान चालीसा व अखंड संकीर्तनकार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक एवं हनुमत वंदना के साथ हुई इसके साथ ही पांच दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन की शुरुआत हुई
“सियाराम जय जय सियाराम, सियाराम जय जय राम…”भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गयाश्रद्धालुओं के लिए बालाजी बगीची में विशाल भोजन प्रसाद व्यवस्था की गई जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया चांदी से सजे बाबा के दरबार का हुआ लोकार्पणकार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार की शाम चांदी से तैयार किए गए बाबा के भव्य दरबार का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर पांच दर्जन से अधिक यजमानों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा के पश्चात दरबार का लोकार्पण हुआ जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठेअखंड राम नाम संकीर्तन 31 जनवरी शाम 6 बजे तक अनवरत चलता रहेगा
